फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: हीरा चौक में बनेगा बूथ, 24 घंटे तैनात रहेगी पुलिस

Thu, 22 Jun 2023 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
हीरा चाैक में जनसभा को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला।
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के हीरा चौक क्षेत्र में प्रशासन की ओर से पुलिस बूथ खुलवाया जाएगा। यहां 24 घंटे पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जो क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को कायम रखेंगे। यह घोषणा बुधवार देर शाम उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हीरा चौक में आयोजित जनसभा में की। उन्होंने कहा कि दादरी शहर में जल्द ही एक सामुदायिक केंद्र भी खोला जाएगा। इसके अलावा दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हुडा सेक्टर-9 में चौधरी देवीलाल पार्क बनाया जाएगा। इसके अलावा जिला स्तरीय लाइब्रेरी, कला केंद्र और जिला स्तरीय लाइब्रेरी के लिए भी सरकार जल्द ही जमीन मुहैया करवाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को दादरी का दौरा करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शहरी जनसंपर्क अभियान के तहत देर शाम हीरा चौक में एक जनसभा को संबोधित किया। हीरा चौक में अपने पहले राजनीतिक कार्यक्रम में पहुंचे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला कानून व्यवस्था से लेकर युवाओं को तकनीक से जोड़ने का रोडमैप दे गए। उन्होंने हीरा चौक वासियों की एक बड़ी मांग को पूरा करते हुए हीरा चौक में स्थायी पुलिस बूथ स्थापित करवाने की घोषणा की।
दुष्यंत चौटाला ने कहा की दादरी शहरवासियों ने सदैव डॉ. अजय सिंह चौटाला और हम सब पर अपना विश्वास व आशीर्वाद बनाए रखा है। इसलिए अब हमारा नैतिक कर्तव्य है कि शहरवासियों को सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाए। उन्होंने कहा कि दादरी में प्रस्तावित जिला लाइब्रेरी, बाल भवन, कला भवन, नारी निकेतन, वन स्टॉप सेंटर आदि जरूरी भवनों के लिए जल्द जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। इस संबंध में जिला प्रशासन को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन


- ओवरलोड से मिलेगी शहर को निजात
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दादरी शहर में एक बड़ा सामुदायिक केंद्र बनवाने की भी घोषणा की। ताकि शहर वासियों को आधुनिक सुविधाएं मिल सके। दादरी शहर के लिए एक बड़ी घोषणा करते हुए उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि दादरी शहर को भारी वाहनों से निजात दिलाने के लिए शहर के चारों तरफ एक रिंग रोड बनाने की परियोजना को भी स्वीकृति दिला दी गई है जिससे शहर वासियों को ट्रकों से निजात मिलेंगी और दादरी शहर के विकास को भी ओर अधिक गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें