फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: समाधान शिविर में नगराधीश ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

Fri, 31 Jan 2025 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी लघु सचिवालय में शुक्रवार को आयोजित किया गया समाधान शिविर, अधिकारियों को मिले समस्याओं का समाधान करने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। समाधान शिविर में नगराधीश आशीष सांगवान ने जिला के विभिन्न विभागों अधिकारियों के साथ लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्परता से समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों पर जिला व उपमंडल स्तर समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का एक ही स्थान पर निपटारा हो रहा है। शिविर में लोगों की शिकायतों को सुनते हुए सीटीएम ने कहा कि समाधान शिविर हरियाणा सरकार की ऐसी पहल है, जिसके माध्यम से लोगों की समस्याओं के समाधान के साथ साथ सरकारी कार्यालय में लंबित शिकायतों का भी निपटारा हो रहा है। इससे लोगों को अलग-अलग कार्यालयों में चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है। लोगों को काफी राहत भी मिलती है।
विज्ञापन


शिविर में पंचायत विभाग, परिवार पहचानपत्र, नगर निगम बिजली वितरण निगम आदि से संबंधित शिकायतें आईं, जिन पर नगराधीश ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीपीपी से संबंधित शिकायतों की तत्काल छानबीन करवा कर उनमें सही डाटा अपडेट किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से पूरा प्रयास किया जा रहा है कि हरियाणा व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक संख्या में योग्य पात्रों को लाभ दिलवाया जाए। कोई नागरिक वर्तमान में चल रहीं योजनाओं से वंचित है तो वह अपनी शिकायत शिविर में आकर दे सकता है। उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे।

फोटो 07
दादरी लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में शुक्रवार को समस्याएं सुनते नगराधीश आशीष सांगवान। स्रोत : जनसंपर्क विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें