फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: शहर के लिए खरीदे जाएंगे 15 वाहन, प्रदूषण का स्तर कम और सफाई-सीवर व्यवस्था होगी बेहतर

Sun, 18 May 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
शहर के एमआरएफ सेंटर पर खड़े डोर-टू-डोर कचरा उठान करने वाले वाहन। संवाद
विज्ञापन
विकास
विज्ञापन

फोटो 01
शहर में कचरा उठान व्यवस्था के तहत घर के बाहर कूड़ा लेने पहुंचा ऑटो टिप्पर। संवाद
फोटो 02
शहर के एमआरएफ सेंटर पर खड़े डोर-टू-डोर कचरा उठान करने वाले वाहन। संवाद
- ट्रैक्टर-ट्रॉली, ऑटो टिप्पर, स्वीपिंग मशीन, पानी के टैंकर, जेटिंग पंप और सेफ्टी टैंकर खरीदने के लिए पार्षदों ने जताई सहमति, नगर परिषद सदन में पास हुआ एजेंडा
- रात को सफाई के लिए खरीदी जाएगी स्वीपिंग मशीन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। बेपटरी सफाई व्यवस्था और प्रदूषण के बढ़े स्तर संबंधी समस्या से जल्द ही शहरवासियों को राहत मिलेगी। दोनों समस्याओं के समाधान के लिए नगर परिषद की ओर से 15 संसाधन खरीदे जाएंगे। इनमें ट्रैक्टर-ट्रॉली, ऑटो टिप्पर, स्वीपिंग मशीन, पानी के टैंकर, जेटिंग पंप व सेफ्टी टैंकर शामिल हैं। संसाधनों की खरीद के लिए पार्षदों ने सहमति जताई और सर्वसम्मति से एजेंडा पास हो गया है।
विज्ञापन

दरअसल, शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार के साथ प्रदूषण को कम करने के उपायों की तरफ ध्यान देने की जरूरत है। शुक्रवार को आयोजित नगर परिषद सदन की बैठक में भी इन दोनों मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके बाद संसाधनों की खरीद पर मंथन हुआ। पार्षदों के सहमत होने पर 15 संसाधनों की खरीद का एजेंडा पास किया गया।
चेयरमैन बक्शीराम सैनी की मानें तो जल्द ही संसाधनों की खरीद प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नगर परिषद के बेड़े में संसाधन शामिल होते ही औपचारिकताएं पूरी कर इन्हें आमजन के लिए सड़कों पर उतार दिया जाएगा। चेयरमैन का दावा है कि 15 संसाधनों की खरीद का पूरे शहर को लाभ मिलेगा। करीब नब्बे हजार की आबादी लाभान्वित होगी। लंबे समय के बाद नगर परिषद की ओर से इस तरह के संसाधनों की खरीद की जाएगी।

क्या-क्या खरीदने पर बनी सहमति
नगर परिषद सदन की बैठक में रात्रि के समय सफाई करने के लिए स्वीपिंग मशीन खरीदी जाएगी। इसके अलावा, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और चार ऑटो टिप्पर खरीदे जाएंगे। पानी का छिड़काव कर प्रदूषण का स्तर कम करने के लिए तीन पानी के टैंकर भी खरीदे जाएंगे। वहीं, सीवर व्यवस्था के समाधान के लिए जेटिंग पंप युक्त टाटा एस और 2 सेफ्टी टैंकर खरीदे जाएंगे।

- दो साल पहले एजेंसी को दिए थे अपने वाहन
करीब दो साल पहले एजेंसी को डोर-टू-डोर और अस्थायी डंपिंग पॉइंट से कचरा उठान करने का ठेका दिया गया था। उस दौरान नगर परिषद ने अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली और ऑटो टिप्पर भी एजेंसी को दे दिए थे। इस बात पर पार्षदों ने ऐतराज भी उठाया था। उस दौरान भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए गए थे। हालांकि, उस दौरान अधिकारियों ने सारी प्रक्रिया नियमानुसार पूरी करने की बात कही थी।
विज्ञापन


वर्सन:
15 संसाधनों की खरीद के चार प्रस्ताव पास हो गए हैं। जल्द ही खरीद प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। प्रदूषण का स्तर कम और सफाई-सीवर व्यवस्था बेहतर करने के लिए संसाधनों की खरीद की जाएगी। पूरे शहर को इसका लाभ होगा।
-बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, दादरी नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें