फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: चार एकड़ में नगर परिषद कार्यालय, तीन एकड़ में बनेगी पार्किंग

Sun, 06 Apr 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 बस स्टैंड के समीप शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में चल रहा नगर परिषद कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। नगर परिषद कार्यालय भवन और पार्किंग बनाने के लिए जगह का चयन कर लिया गया है। वाल्मीकि नगर के पास 7 एकड़ जमीन पर दोनों परियोजनाएं उतारने की योजना है। चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने पुष्टि करते हुए बताया कि चार एकड़ जमीन पर नगर परिषद कार्यालय और तीन एकड़ पर पार्किंग बनाई जाएगी। दोनों परियोजनाओंं की ड्राइंग और एस्टीमेट एजेंसी से तैयार कराए जाएंगे।
फिलहाल, नगर परिषद कार्यालय बस स्टैंड के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के अलग-अलग कमरों में संचालित है। जिला मुख्यालय का दर्जा मिलने के बाद अब नगर परिषद का कामकाज बढ़ा हुआ है। मौजूदा कार्यालय में जगह का अभाव है। वहीं, जिला बनने के आठ साल बाद भी नगर परिषद अधिकारी खुद के कार्यालय का भवन तक नहीं बना पाए हैं। मौजूदा भवन में जगह की कमी के चलते सुविधाओं में विस्तार नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के बाहरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को नगर परिषद कार्यालय तक पहुंचने के लिए परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। शहर के व्यस्त बस स्टैंड रोड पर नगर परिषद कार्यालय होने सेे यहां पहुंचने वाले लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें