फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पंचायत प्रतिनिधियों को दी पंचायती राज संस्थाओं के अधिकारों और कानूनों की जानकारी

Tue, 07 Feb 2023 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
लघु सचिवालय के सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल पंचायत प्रतिनिधि। संवाद
विज्ञापन
चरखी दादरी। लघु सचिवालय के सभागार में सोमवार को जिले के नव निर्वाचित सरपंच, अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, जिला परिषद, पंचायत समिति चेयरमैन व उप चेयरमैन के लिए हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान नीलोखेड़ी की ओर से तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व बाढड़ा एसडीएम विरेंद्र सिंह ने की।
विज्ञापन

डॉ. विरेंद्र सिंह ने जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन पर गांव व जिले के लोगों ने विश्वास जताया है। अब लोगों की उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र के विकास में अपना योगदान दें। प्रशिक्षण से काम करने , केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को लागू कराने में आसानी होगी। इस अवसर पर पंचायत विभाग के अधीक्षक अभियंता भरत सिंह ने पंचायत कार्यों के लिए ई टेंडर व तकनीकी स्वीकृति के बारे में बताया।
जल जीवन मिशन के जिला सलाहकार योगेंद्र सिंह परमार ने पानी की बचत करने पर बल दिया। इस दौरान जनप्रतिनिधि मंडल के सदस्यों को किट देकर पानी की जांच का तरीका बताया। हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के प्रशिक्षक संदीप घणघस व सुनीता लांबा ने ट्रेनिंग मैनेजमेंट पोर्टल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पंचायत कानून, पंचायती राज संस्थाओं के अधिकारों की जानकारी दी। केंद्र व राज्य सरकार की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता सहित अनेक ग्रामीण विकास की योजनाओं के बारे में बताया। इस अवसर पर जिला परिषद के चेयरमैन मंदीप डालावास, उपाध्यक्ष रमेश, बाढ़डा पंचायत समिति चेयरपर्सन दर्शना, वाइस चेयरपर्सन सुमन, चरखी दादरी पंचायत समिति चेयरपर्सन सीमा, झोझूकलां पंचायत समिति चेयरपर्सन नीतू, वाइस चेयरपर्सन उषा रानी, बौंद कलां पंचायत समिति वाइस चेयरपर्सन ललिता व बाढड़ा खंड के विभिन्न गांवों के सरपंचों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें