फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अनाज मंडी में सरसों की आवक जारी खरीद शुरू होने का इंतजार बरकरार

Sun, 23 Mar 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 दादरी अनाज मंडी में ट्राॅली से सरसों उतारते श्रमिक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। सरसों की सरकारी खरीद की घोषणा के बाद दादरी मंडी में आवक लगातार बढ़ रही है। वहीं, सरसों खरीद शुरू होने का इंतजार अब भी बरकरार है। हालांकि, शनिवार को खरीद एजेंसी ने हैंडलिंग एजेंट नियुक्त करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। अधिकारियों का दावा है कि सोमवार से सरसों खरीद शुरू कर दी जाएगी। दूसरी ओर शनिवार शाम तक दादरी मंडी में 64 किसान 1386 क्विंटल सरसों लेकर पहुंचे हैं।
दादरी अनाज मंडी में सरसों की सरकारी खरीद के लिए सरकार ने मंडी प्रशासन को 15 मार्च को पत्र जारी किया था। पत्र जारी होने के बाद मंडी परिसर में लगातार सरसों की आवक बढ़ती जा रही है। वहीं, आढ़तियों और खरीद एजेंसी के बीच बने विवाद के चलते खरीद प्रक्रिया शुरू होने में देरी हुई। हालांकि, अब विवाद खत्म हो गया है। शनिवार को सरसों खरीदने के लिए हैंडलिंग एजेंट नियुक्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की अगर बात करें तो मंडी में 29 किसानों ने गेटपास कटवाए। इसके बाद सरसों की आवक का आंकड़ा बढ़कर 1386 क्विंटल पहुंच गया। बढ़ती आवक के मद्देनजर खरीद एजेंसी ने किसानों की सरसों खरीदने के लिए दादरी मुख्य केंद्र के लिए 3 हैंडलिंग एजेंट बनाए हैं। बाढड़ा के लिए 2 और झोझूकलां सब खरीद केंद्र के लिए एक हैंडलिंग एजेंट नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें