फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सरसों चोरी की वारदात का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद

Tue, 30 Jun 2026 08:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। दादरी पुलिस ने नई अनाज मंडी में सरसों के कट्टे चोरी करने की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई सरसों, चोरी की रकम में से बची नकदी और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद किया है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 29 जून को अनिल निवासी गांव मौड़ी, हाल दुकान नंबर-227, नई अनाज मंडी की ओर से थाना शहर में शिकायत दी गई थी कि उसकी दुकान पर रखे सरसों के कट्टों में से अज्ञात व्यक्तियों ने चोरी कर ली है। शिकायतकर्ता ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर दो युवकों को मोटरसाइकिल पर सरसों के कट्टे ले जाते हुए देखा। रिकॉर्ड मिलान करने पर शिकायतकर्ता के करीब छह कट्टे सरसों चोरी होना पाया गया जिनकी कीमत लगभग 18 हजार रुपये थी।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर थाना शहर में प्राथमिकी दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल बबलू की ओर से शुरू की गई। जांच के दौरान मोटरसाइकिल के मालिक से पूछताछ की गई। जिसने बताया कि उक्त बाइक उसके रिश्तेदार मुकेश के पास थी, जो नई सब्जी मंडी में सब्जी बेचने का कार्य करता है।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने लगातार छापे मार रही है। तकनीकी जांच के आधार पर मुकेश निवासी पातुवास-महराणा, हाल नई सब्जी मंडी दादरी तथा निखिल निवासी गामड़ी, दादरी को रामबाग क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त बाइक चोरी किए दो कट्टे सरसों बरामद की गई। इसके अलावा चोरी की गई सरसों बेचकर प्राप्त राशि में से आरोपी मुकेश के कब्जे से 600 रुपये और आरोपी निखिल के घर से 700 रुपये बरामद किए गए। पूछताछ एवं आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें