दादरी मंडी में लगी गेहूं की ढेरी।
चरखी दादरी। जिले की दो मंडियों और एक खरीद केंद्र पर शुक्रवार को लगातार आठवें दिन भी सरसों की खरीद नहीं हो सकी। दादरी मंडी में 20,000 क्विंटल सरसों का उठान किया गया। वहीं, दादरी मंडी में 163,204 क्विंटल गेहूं खरीदा गया जबकि एजेंसी ने 3,000 क्विंटल का उठान कर गोदाम में पहुंचाया।
दादरी और बाढड़ा मंडी के अलावा झोझूकला में सरसों खरीद केंद्र बनाया गया है जबकि गेहूं की खरीद दादरी और बाढड़ा मंडी के अलावा झोझूकलां, बौंदकलां व छपार में की जा रही है। जिले के पांचों खरीद केंद्रों पर 1.25 लाख क्विंटल से अधिक गेहूं की आवक हो चुकी है। एजेंसी 70,000 क्विंटल से अधिक गेहूं खरीद चुकी है। अब एजेंसी ने गेहूं का उठान भी शुरू करवा दिया है।
वहीं, मंडियों में 6.75 लाख क्विंटल सरसों की आवक हुई है और इसमें से एजेंसी ने 3.56 लाख क्विंटल की खरीद कर 1.75 लाख क्विंटल सरसों को गोदाम तक पहुंचा दिया है। अभी करीब 3.19 लाख क्विंटल सरसों की खरीद और पांच लाख क्विंटल का उठान बाकी है।
- आज और कल भी नहीं होगी सरसों खरीद
उठान में तेजी लाने के लिए प्रशासन ने शुक्रवार और शनिवार को सरसों खरीद बंद रखने का निर्णय लिया जबकि इसके बाद रविवार को भी सरसों की खरीद नहीं होगी। एजेंसी शनिवार और रविवार को भी सरसों का उठान कार्य तेजी से करवाने का प्रयास करेगी।