फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मूर्ति देवी दी जमींदारा सहकारी विपणन एवं प्रसाधन समिति की निदेशक बनीं

Mon, 20 Jan 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
निदेशक चुनी गईं मूर्ति देवी। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी के जोन नंबर-3 में रविवार को दी जमींदारा सहकारी विपणन एवं प्रसाधन समिति लिमिटेड के निदेशक पद का चुनाव संपन्न हुआ। रामभगत ढ़ोहका ने बताया कि चुनाव में मूर्ति देवी ने 200 वोटों के अंतर से अपने प्रतिद्वंदी को हराकर जीत हासिल की। मूर्ति देवी ने कहा कि दूरदृष्टि और प्रयासों से समिति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम करेंगी।
विज्ञापन

किसान व सदस्यों के हित के लिए समर्पित रहेंगी। निदेशक पद का चुनाव सहकारी समिति की सफलता व किसान हित में महत्वपूर्ण कदम है। उन्हें निदेशक पद पर चुनकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसका वे पूरी निष्ठा एवं मेहनत से निर्वहन करेंगी। उन्होंने कहा कि समिति के कार्यों का प्रभावी प्रबंधन, समुदाय का विकास और सदस्यों की समृद्धि सुनिश्चित करने की दिशा में मजबूती से कार्य करेंगी।

महाराणा प्रताप व हुकमचंद जैन को नमन किया

चरखी दादरी। वीरता, शौर्य, त्याग, पराक्रम की मूरत महाराणा प्रताप की पुण्य तिथि एवं 1857 की क्रांति के अमर शहीद लाला हुकमचंद जैन का शहीदी दिवस मनाया गया। इस मौके पर दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्र उत्थान में उनकी ओर से किए गए कार्यों को याद किया। इनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज व देश की तरक्की में सकारात्मक योगदान देने का प्रण लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर परिषद के राष्ट्रीय महासचिव, सलाहकार समिति के सदस्य व राज्य आयुक्त मानवाधिकार डाॅ. राजू मेहरा जताई ने कहा कि साहस और पराक्रम के लिए विख्यात महाराणा प्रताप के जीवन से हमेशा संघर्ष करने की प्रेरणा मिलती है। महाराणा प्रताप राष्ट्र पुरुष है। वे स्वतंत्रता संघर्ष व मान-सम्मान के प्रतीक है। उन्होंने अपने जीवन में हल्दी घाटी के साथ देश का मान बढ़ाने का कार्य किया। वे जीवन में कभी कोई युद्ध नहीं हारे। डाॅ. राजू मेहरा जताई ने कहा कि देश की आजादी में हजारों देशभक्तों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की, जिसमें सैकड़ों देशभक्तों को अपना बलिदान देना पड़ा।



उनमें अमर शहीद लाला हुकमचंद का भी नाम आता है, जिन्होंने अंग्रेजी शासन के खिलाफ आवाज उठाई और देशभक्त युवाओं को संगठित कर संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर जिला चेयरमैन जय, अजय कुमार, विकास, अनिल फौजी, रवि कुमार, रविंद्र वैध, जितेंद्र, विकास श्योराण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




निदेशक चुनी गुई मूर्ति देवी प्रसन्न मुद्रा में। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें