फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रितु गोयल दादरी नगर से मंडल अध्यक्ष मनोनीत

Mon, 20 Jan 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
भााजपा कार्यालय में मनोनीत मंडल अध्यक्ष जिला अध्यक्ष डॉ. किरण कलकल के साथ।
विज्ञापन
चरखी दादरी। संगठन पर्व के तहत रविवार को भाजपा ने जिले के 8 में से सात मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी। इस दौरान निर्विरोध निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न की गई। संगठनात्मक चुनावों के तहत भाजपा कमलम कार्यालय में दादरी की संगठन चुनाव प्रभारी एडवोकेट राजबाला चहल व भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. किरण कलकल ने सात मंडल अध्यक्षों की घोषणा की।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष डॉ. किरण कलकल ने बताया कि मनोनीत मंडल अध्यक्षों में दादरी नगर मंडल से रितु गोयल, चरखी मंडल से रामपाल को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बौंदकलां मंडल से सुरेश परमार, कादमा मंडल से सुनीता स्वामी, झोझू कलां मंडल से मास्टर हरीश कुमार, बाढ़डा मंडल से शमशेर व इमलोटा मंडल से विनोद फोगाट को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. बलवान सांगवान, एडवोकेट रामकिशन शर्मा, नगर परिषद चेयरमैन बख्शी राम सैनी, जिला महामंत्री राष्ट्रपति परमार, रवि गर्ग, विजय अग्रवाल,वितिन सांगवान, संजय बंसल, जगजीत सांगवान, डॉ. करणवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें