फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के किनारे मिला हेल्थ वर्कर का शव, दो पर हत्या का केस

विज्ञापन
विकास फाइल फोटो - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में तैनात हेल्थ वर्कर का शव मिला है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। शव जख्मी हालत में मिला हैं। पुलिस ने इस संबंध में हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव मिसरी निवासी विकास (27) पुत्र कपूर सिंह सिविल अस्पताल में हेल्थ वर्कर था। शनिवार सुबह शहर के सिविल अस्पताल में ड्यूटी देने के बाद बाइक से गांव आया था। गांव आते समय शाम को ही विकास पिता की दिल्ली रोड पर दुकान पहुंच गया। पुलिस के अनुसार विकास और उसके दोस्तों ने दुकान के पास बैठकर बीयर पी रहा था। इसी बीच गांव से उसके चाचा दलीप सिंह का फोन आया। चाचा ने विकास को घर बुलाया। फोन पर जल्द ही घर पहुंचने की बात कहकर वह बाइक से निकल पड़ा। काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो चाचा ने उसको फोन किया पर संपर्क नहीं हो सका। पुलिस के अनुसार शनिवार को ही विकास ने रात में अपने एक दोस्त के पास फोन कर उससे गाड़ी लाने को कहा।
दोस्त बोलेरो कैंपर लेकर वहां पहुंचा। इस गाड़ी से विकास ने शहर निवासी अपने एक दोस्त को उसके घर छोड़ा। उसके बाद विकास बोलेरो कैंपर में एक अन्य दोस्त को घर छोड़ने के लिए भैरवी गांव चला गया। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल सका। रविवार सुबह लोहारू चौक से करीब एक किलोमीटर दूर सड़क के किनारे उसका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीएसपी जोगेंद्र सिंह, सदर पुलिस थाना प्रभारी तेलूराम व सीआईए मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद ही मौके पर एफएसएल टीम भी बुला ली गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी। मृतक के शरीर पर काफी जख्म पाए गए। शव के पास ही बोलेरे कैंपर मिली। उसमें एक भरी हुई बीयर की बोतल, विकास के जूते व जुराब रखे हुए थे। गाड़ी का सीसा उतरा हुआ था। पुलिस ने समीप ही स्थित एक वाटिका में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी हैं लेकिन कैमरा चालू स्थिति में नहीं मिला। विकास के चाचा दलीप सिंह ने बताया कि विकास से उसकी फोन पर बात शनिवार रात पौने आठ बजे हुई थी। मैंने उसे घर आकर खाना खाने को कहा था। विकास ने उसे जल्द ही घर पहुंचने को कहा था। उसके बाद विकास से उनका संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन

पुलिस ने इस संबंध में दो युवकों को नामजद करते हुए उनकेे खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा करवाया जाना है। सिविल अस्पताल में शव के पोस्टमार्टम कर प्रक्रिया जारी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें