फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: चरखी दादरी में अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद ने की कार्रवाई

Wed, 18 Jun 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
शहर में अतिक्रमण हटवाते हुए नगर परिषद टीम।
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर में फुटपाथ और सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण के चलते राहगीरों की आवाजाही मुश्किल हो गई है। बुधवार को नगर परिषद की टीम ने बस स्टैंड रोड से रोहतक चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया और दुकानदारों को सामान भीतर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शहर की सड़कों पर दुकानदारों द्वारा बोर्ड और सामान रखकर किए गए अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित हो रहा है। फोरलेन सड़कें भी अतिक्रमण के कारण संकरी नजर आ रही हैं। इसी समस्या को लेकर नगर परिषद की टीम ने बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
टीम ने बस स्टैंड रोड से रोहतक चौक तक पैदल चलते हुए दुकानों के बाहर रखे सामान और बोर्ड हटवाए। इस दौरान आईसी एक्सपर्ट सीमा सहित नगर परिषद के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। एक घंटे तक चले इस अभियान के दौरान टीम ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपना सामान और बोर्ड सीवर लाइन से बाहर न रखें।
विज्ञापन

जिन दुकानदारों ने सीवर लाइन के बाहर तक अतिक्रमण कर रखा था, उन्हें सामान अंदर रखने को कहा गया। टीम ने यह भी चेतावनी दी कि यदि दोबारा अतिक्रमण पाया गया, तो संबंधित दुकानदारों पर जुर्माना लगाया जाएगा और सामान भी जब्त किया जाएगा। नगर परिषद की ओर से बताया गया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अब नियमित रूप से जारी रहेगी और टीम प्रतिदिन अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें