फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकेश हत्याकांड: पति और देवर ने पहले लकड़ी के सोटा से की पिटाई, फिर चुन्नी से गला घोंट उतारा मौत के घाट

Mon, 29 Aug 2022 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

मोरवाला निवासी मृतका के दोनों हत्यारोपियों ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया। शराब पीने से रोकने पर दोनों भाइयों ने हत्या की थी। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
मृतका मुकेश। जेल जाने से पहले पुलिस गिरफ्त में दोनों हत्यारोपी भाई प्रदीप और संदीप। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के चरखी दादरी में मोरवाला निवासी मुकेश की मौत मामले की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति और देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इससे पहले दोनों ने पुलिस पूछताछ में हत्याकांड कबूल कर लिया। डीएसपी हेड क्वार्टर वीरेंद्र सिंह के अनुसार पहले आरोपियों ने महिला की सोटा (लकड़ी का डंडा) से पिटाई की और फिर चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन

वारदात को अंजाम शराब पीने का विरोध करने पर दिया गया। गौरतलब है कि मोरवाला निवासी मुकेश (41) की शुक्रवार शाम मौत हो गई थी। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने पति और देवर पर हत्या के आरोप लगाए थे जिसके आधार पर पुलिस ने पति प्रदीप और देवर संदीप के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर शनिवार को दादरी सिविल अस्पताल में चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम के तुरंत बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
 

परिजनों से आरोपों के तथ्य जानने के बाद पुलिस ने अपने स्तर पर मामले की जांच की और शनिवार को मृतका के पति प्रदीप और देवर संदीप को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ की गई तो वो पुलिस के सामने टूट गए और दोनों ने अपना अपराध कबूल लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को रविवार सुबह कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें झज्जर जेल भेजा गया। वहीं, हत्याकांड और आरोपियों की गिरफ्तारी की चर्चा मोरवाला में रविवार को भी रही।

विज्ञापन

 

मुकेश चाहती थी उनके घर न आए देवर संदीप
मामले में सामने आया कि संदीप अविवाहित है। वह खाना खाने के लिए अपने बड़े भाई-भाभी प्रदीप व मुुकेश के पास आता था। दोनों शराब भी इक्ट्ठे पीते थे और मुकेश इस बात से नाराज थी। वो चाहती थी कि उसका देवर संदीप उनके घर न आए और इसका विरोध वो लगातार कर रही थी। यह बात दोनों को अखर गई और नौबत हत्या तक पहुंच गई।
 

गुरुवार रात को की पिटाई, शुक्रवार सुबह फिर पीटा
पूछताछ में सामने आया कि गुरुवार रात भी प्रदीप और संदीप घर शराब पीकर आए थे। मुकेश ने इसका विरोध किया तो दोनों ने उसकी पिटाई कर दी। शुक्रवार को भी वो शराब पीने लगे और मुकेश ने जब दोबारा विरोध किया तो प्रदीप और संदीप ने पहले उसकी सोटा से पिटाई की और फिर चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। मायके पक्ष को उन्होंने मुकेश के फंदा लगाने की कहानी सुनाई।
 

संदीप को हत्या के प्रयास मामले में हो चुकी सात साल की जेल
इमलोटा चौकी प्रभारी एएसआई अजीत सिंह ने बताया कि मामले के एक आरोपी संदीप पर पहले भी हत्या के प्रयास का केस दर्ज है। 2015 में दर्ज हुए इस मामले में उसे सात साल की सजा सुनाई हुई थी। हालांकि इस मामले की और अधिक जानकारी नहीं मिल पाई।
 

मोरवाला निवासी मुकेश हत्याकांड की गुत्थी हमने सुलझा ली है। इस मामले में मृतका के पति प्रदीप और देवर संदीप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उन्होंने सोटा से पिटाई की और बाद में चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। -

विज्ञापन

वीरेंद्र सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें