बाढड़ा। सांसद धर्मबीर सिंह ने वीरवार को गांव काकड़ौली हुक्मी के बलिदानी एयरमैन नवीन श्योराण की शहादत पर संवेदना प्रकट की।
सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि ऐसे वीर सपूत पर देश को गर्व है। एयरमैन नवीन कुमार का मात्र 25 वर्ष की आयु में बलिदान देना अपने आप में इतिहास है। उनका इस तरह जाना परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि, समाज व देश के लिए भी बड़ी क्षति है। विधायक सुनील सतपाल सांगवान ने कहा कि जवान की भरपाई मुश्किल है। इस दौरान जजपा के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय चौटाला, विधायक उमेद पातुवास, पूर्व विधायक कर्नल रघबीर छिल्लर, जिला परिषद चेयरमैन मंदीप डालावास, सहकारी बैंक चेयरमैन सुधीर चांदवास, इनेलो प्रदेश महासचिव विजय पंचगावा, दलबीर गांधी, अधिवक्ता दरियाव सिंह ने शोक जताया।