फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सांसद धर्मबीर सिंह 11 को करेंगे दो तीन करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

Wed, 09 Sep 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह व विधायक उमेद पातुवास 11 सितंबर को बाढड़ा उपमंडल के पांच गांवों में प्रदेश सरकार की अलग-अलग विभागों से संचालित योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। यह जानकारी विकास एवं पंचायत विभाग के सतर्कता कमेटी सदस्य चेयरमैन सुधीर चांदवास ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सांसद व विधायक 11 सितंबर को गांव काकड़ौली सरदारा व सीएचसी गोपी में 55-55 लाख की लागत से निर्मित होने वाले स्वास्थ्य सब केंद्रों का शिलान्यास करेंगे। दोपहर बाद एक बजे बीडीपीओ कार्यालय के परिसर में नवनिर्मित शहीद भगतसिंह प्रतिमा के सुंदरीकरण व मुख्य द्वार के कार्य का शुभारंभ व बाद में कारी मोद में पंचायत समिति व जिला परिषद की योजनाओं का उद्घाटन कर प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हिंदोखला धाम के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में भागीदारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें