फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: शहर से झाड़ली प्लांट मार्ग के दोनों ओर उगी कांग्रेस घास से वाहन चालक परेशान

Wed, 23 Sep 2026 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी शहर से झाड़ली प्लांट को जाने वाला मार्ग।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर से झाड़ली प्लांट की ओर जाने वाले सड़क मार्ग के दोनों किनारों पर कांग्रेस घास और झाड़ियां उगने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के दोनों ओर काफी दूरी तक उगी झाड़ियां सड़क की सीमा तक पहुंच गई हैं। ऐसे में वाहन चालकों को पर्याप्त जगह नहीं मिल पा रही है। सड़क की बर्म न होने से दोपहिया वाहन चालकों के लिए परेशानी और अधिक बढ़ गई है। मार्ग पर प्रतिदिन करीब छह हजार वाहनों का आवागमन होने के कारण यहां हर समय यातायात का दबाव बना रहता है।
विज्ञापन

वाहन चालक फूल कुमार, अनिल कुमार, नरेश फोगाट, सोमवीर, विजय ने बताया कि सड़क के किनारों पर कांग्रेस घास और अन्य झाड़ियों की नियमित कटाई नहीं होने से इनका फैलाव बढ़ रहा है। कई स्थानों पर झाड़ियां सड़क के काफी नजदीक तक आ गई हैं। सामने से बड़े वाहन आने पर दोपहिया और छोटे वाहनों को सड़क से नीचे उतरने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिलती। इससे हादसा होने का अंदेशा बना रहता है। विशेषकर रात के समय सड़क किनारे उगी झाड़ियों के कारण स्थिति विकट हो जाती है।
वाहन चालकों ने बताया कि मार्ग पर बड़ी संख्या में भारी वाहन भी आवागमन करते हैं। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों को सड़क के किनारे चलने के लिए सुरक्षित स्थान नहीं मिल रहा है। कांग्रेस घास को स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदायक माना जाता है। इसके संपर्क में आने से कई लोगों को त्वचा संबंधी समस्याएं और चर्म रोग हो सकते हैं। सड़क किनारे उगी घास के कारण आसपास से गुजरने वाले लोगों को इसके संपर्क में चर्म रोगों के फैलने की आशंका बनी रहती है। वहीं, झाड़ियों में कचरा जमा होने से भी मार्ग का स्वरूप खराब हो रहा है।
विज्ञापन

वाहन चालकों ने विभाग से सड़क के दोनों किनारों पर उगी कांग्रेस घास व झाड़ियों की कटाई करवाने व सड़क की वर्म तैयार करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि मार्ग पर प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागमन होता है, इसलिए इसकी नियमित साफ-सफाई और सड़क किनारों का रखरखाव जरूरी है।
वर्जन:
जल्द ही सड़क का नवीनीकरण करवाया जाएगा। सड़क निर्माण के लिए बजट स्वीकृत हो चुका है। राहगीरों को दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। कांग्रेस घास भी उखाड़ी जाएगी।गुरुचरण सिंह, कार्यकारी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें