फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: शौचालय की निरंतर सफाई रखने के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। राजकीय माध्यमिक विद्यालय कारीदास में मुख्य अध्यापक नसीब सिंह की अध्यक्षता में विश्व शौचालय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूथ एंड इको क्लब के जिला कोऑर्डिनेटर मास्टर प्रीतमकारी ने छात्र-छात्राओं को विश्व शौचालय दिवस पर घरों व विद्यालयों में प्रयोग किए जाने वाले शौचालय की निरंतर साफ- सफाई रखने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हम शौचालयों के प्रयोग से बढ़ रहे प्रदूषण को भी रोक सकते हैं। शौचालय का प्रयोग कर हमें साबुन से हाथ धोने चाहिए, जिससे अनेकों बीमारियां फैलने से रोकी जा सकती हैं।
प्रीतमकारी ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने एक सर्वे में पाया कि दुनिया की ढाई अरब जनसंख्या खुले में शौच कर रही है जब सभी देशों ने गहनता से इस विषय पर विचार किया तो फैसला लिया गया कि जागरूकता अभियान चलाकर आम जनता को जागरूक किया जाए। इसलिए पहली बार 19 नवंबर 2001 को विश्व शौचालय दिवस मनाया गया। इस वर्ष की थीम शौचालय शांति के लिए एक स्थान है। इस अवसर पर मास्टर सुंदर सिंह, रविंद्र कुमार, नरेश कुमार रोशनी, यश, दीपक, सचिन व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें