सांवड़ के संकल्प पुस्तकालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल युवा।
बाढड़ा। जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सेमिनार आयोजित किया गया। जेबीएस लाइब्रेरी में संपन्न हुए सेमिनार में युवाओं को स्वरोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में युवाओं को स्वरोजगार के विभिन्न विकल्पों और उन तक पहुंचने के तरीकों की जानकारी दी गई। आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। सेमिनार की अध्यक्षता प्रवीण श्योराण ने की।
सहसंयोजक जयप्रकाश महक और प्रवीण श्योराण ने युवाओं को इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रवीन ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम भविष्य को सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं। इस अवसर पर फतेह सिंह और सुरेंद्र चौधरी ने भी अपने विचार रखे।
सहयोग करने पर युवाओं को किया सम्मानित
बौंदकलां। गांव सांवड़ स्थित संकल्प पुस्तकालय में संगठन में सहयोग करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इनमें कई युवा भी शामिल रहे। सम्मान समारोह में युवाओं को समाज के लिए किए जा रहे प्रयासों और लक्ष्यों के बारे में बताया गया। संगठन की तरफ से युवाओं से अपील की गई कि वे सामाजिक स्तर पर कार्य करते रहें।
युवा मोहित, करण, प्रशांत, हरिओम, कार्तिक ने संगठन से जुड़कर कार्य करने का संकल्प लिया। अध्यक्षता संगठन प्रधान अजय रंगा ने की। इस अवसर पर अजय, प्रशांत, करण, आशीष, देवेंद्र मौजूद रहे।