अस्पताल में उपचाराधीन घायल बच्चा ध्रुव।
- फोटो : CharkhiDadri
गांव कालियावास के समीप बाइक के सामने कुत्ता आने पर चालक संतुलन खो बैठा। घटना में बाइक अनियंत्रित होने से इस पर सवार महिला व डेढ़ साल का बच्चा सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायल मां-बेटे को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।
सिविल अस्पताल में गांव बिरोहड़ निवासी प्रवीन ने बताया कि रविवार सुबह वह अपनी पत्नी प्रियंका के साथ डेढ़ वर्षीय बेटे ध्रुव को झाड़ा लगवाने बाइक पर सवार होकर दादरी आया था। झाड़ा लगवाने के बाद वो बाइक पर सवार होकर गांव बिरोहड़ जाने के लिए दादरी से चले थे। जब वो गांव कालियावास के समीप पहुंचे तो अचानक सड़क पर कुत्ता आ गया। प्रवीन ने बताया कि कुत्ते से टक्कर लगने पर बाइक सवार उसकी पत्नी व बेटा सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद दोनों को पीजीआई रेफर कर दिया।