फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: लकड़ी डालने से रोका तो मां-बेटे पर किया हमला, युवक गंभीर

Sat, 24 Oct 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव छपार में खेत में लकड़ी डालने से रोकने पर मां-बेटे के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक के चाचा ने उस पर कुल्हाड़ी से वार किया जिससे उसके बाएं हाथ में चोट लगी।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस ने चाचा-चाची के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में अमन निवासी छपार ने बताया कि 21 अक्तूबर को वह अपनी मां कुसुमलता के साथ खेत में काम कर रहा था।
इसी दौरान उसका चाचा और चाची जांटी की कटी हुई छड़ियां उनके खेत में डालने लगे। उसकी मां ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो दोनों ने उसे जमीन पर गिरा दिया।
मां को छुड़ाने का प्रयास करने पर चाचा ने उसे भी धक्का देकर गिरा दिया और कुल्हाड़ी लेकर हमला करने आया। रास्ता रोककर वार करने की कोशिश के दौरान बचाव में अमन के बाएं हाथ पर चोट लग गई।
विज्ञापन

परिजन मां-बेटे को सामान्य अस्पताल दादरी लेकर पहुंचे। अमन की हालत के चलते उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया जहां से बाद में वह निजी अस्पताल में भर्ती हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें