फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: प्लॉट को लेकर हुए विवाद में सास और पुत्रवधु घायल

Sat, 20 Jan 2024 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के मेजबान चौक के समीप स्थित एक प्लॉट को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हाे गया। इसमें एक पक्ष की सास-बहू घायल हो गईं। शहर थाना पुलिस ने घायल महिला के बयान पर आरोपी सात लोगों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में घायल संतोष ने बताया कि वह गांव सतनाली की निवासी है। वर्ष 1992 में उसके पिता ने मेजबान चौक के नजदीक 453 गज का प्लॉट खरीदा था। इसके बाद साल 2002 में उसके पिता ने यह प्लॉट उसके नाम कर दिया और बाद में उसने प्लॉट की चहारदीवारी करवा ली। उसने बताया कि तीन साल पहले एक व्यक्ति ने उस पर प्लॉट बेचने का दबाव बनाया लेकिन उसने मना कर दिया।
घायल महिला संतोष ने बताया कि 17 जनवरी को वह अपनी पुत्रवधु बनीता के साथ प्लॉट में थी। उसी दौरान आरोपी अपने छह साथियों को लेकर उसके प्लॉट में आया। इसके बाद उन्होंने सास- बहू से मारपीट की। उनका आरोप है कि उक्त व्यक्तियों ने बनीता के साथ बदसलूकी की और उसका पर्स छीन लिया। बाद में आरोपी प्लॉट न छोड़ने पर उन्हें धमकी देकर वहां से चले गए। हमले में घायल होने पर महिला व उसकी पुत्रवधु को पुलिस ने उन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें