फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: एक माह में बारिश के बाद बदहाल हुईं अधिकांश सड़कें

Mon, 07 Aug 2023 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। पिछले एक माह के दौरान जिले में हुई करीब 200 एमएम बारिश के बाद शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों की अधिकांश सड़कें बदहाल हो चुकी हैं। जलभराव से सड़कों के बीच बने गहरे गड्ढों के कारण आए दिन औसतन 12 हादसे जिले में हो रहे हैं। शहर की मुख्य व अंदरूनी सड़कों के बीच बने कई गड्ढों में अभी भी जलभराव है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से जर्जर हुई सड़कों का पुन: निर्माण करवाने की मांग की है, ताकि वाहन चालकों को हादसों से बचाया जा सके।
विज्ञापन

बता दें कि शहर की सड़कों से प्रतिदिन औसतन 25 हजार वाहन गुजरते हैं। जुलाई माह के दौरान शहर में जलभराव होने से अधिकांश सड़कों में गड्ढे बन चुके हैं। शहर के रोहतक चौक से फाटक तक अभी भी फोरलेन मार्ग झील बना हुआ है। मुख्य सड़कों पर जहां आए दिन वाहन फंसने से वाहन चालक गिर कर घायल हो रहे हैं। जिले में लगातार जलभराव होने से अधिकांश सड़क मार्ग बदहाल हो चुके हैं।

इन मार्गों पर बनी है सबसे अधिक परेशानी
शहर के मुख्य रोहतक रोड, भगवान परशुराम चौक के पास, सरदार झाडू सिंह चौक को जाने वाले मुख्य मार्ग, कोर्ट रोड, मुथरी घाटी, काठ मंडी, बीचला बासा स्थित शिव मंदिर के सामने, रविदास नगर से कलियाना को जाने वाली मुख्य सड़क, बस स्टैंड रोड स्थित वर्कशॉप के सामने, नागरिक अस्पताल के पास, भिवानी महेंद्रगढ़ फ्लाइओवर के दोनों ओर लिंक रोड, महेंद्रगढ़ बाइपास, चिड़िया रोड सहित गांवों को शहर से जोड़ने वाले अधिकांश लिंक रोडों पर बने गहरे गड्ढों से उखड़ी रोड़ियां आए दिन हादसों के आंकड़ों में वृद्धि कर रही हैं। शहर के चारों ओर से गुजरने वाले मुख्य मार्गों पर पांच-छह वाहन क्षतिग्रस्त होकर बीच सड़क पर खड़े होना आम बात है।
विज्ञापन


शहर की सड़कों से प्रतिदिन गुजरते हैं 25 हजार से अधिक वाहन
शहर से रोहतक को जाने वाले मुख्य मार्ग, महेंद्रगढ़-भिवानी बाइपास, चिड़िया रोड सहित शहर के बीचों बीच सड़कों से प्रतिदिन करीब 25 हजार वाहन गुजरते हैं। जलभराव के कारण सड़कें समय से पहले ही बदहाल हो गई हैं। बस स्टैंड से लोहारू रोड पर से प्रतिदिन चार हजार से अधिक वाहनों का अवागमन होता है। वहीं शहर के सरदार झाडू सिंह चौक से शहर के पांच हजार से अधिक दुपहिया वाहन गुजरते हैं। शहर के चारों ओर से गुजरने वाले मुख्य मार्गों से 15 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। ऐसे में प्रतिदिन वाहन चालकों को भी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। डंपरों के टायर फटने से मालिकों को अतिरिक्त आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।

पिछले माह बारिश से जलभराव के कारण शहर की सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। मानसूनी सीजन में सड़कों की मरम्मत करना संभव नहीं है। मानसून के बाद शीघ्रता से जहां आवश्यकता होगी वहीं सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। जो सड़कें अधिक खराब हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन

-मंगतराम, उपमंडल अधिकारी, पीडब्ल्यूडी चरखी दादरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें