फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बाइक को 40 फुट घसीटते ले गया पत्थरों से भरा डंपर, बाइक चालक की मौत

Mon, 07 Aug 2023 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
हादसे में डंपर के नीचे फंसी बाइक। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। बिरही कलां क्रेशर जोन में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। शनिवार रात्रि करीब आठ बजे क्रेशर जोन में हुए हादसे में पत्थरों से भरा डंपर बाइक को 40 फुट दूरी तक घसीटते हुए ले गया। इस कारण बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने रविवार सुबह मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात डंपर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हंसावास कलां निवासी मुकेश रात को खाना खाने के बाद बाइक से क्रेशर जोन में डंपर के पास जा रहा था। जब वह क्रेशर जोन के पास पहुंचा तो सामने से पत्थरों से भरे आ रहे डंपर ने सीधी टक्कर मार दी तथा बाइक को घसीटता हुआ 40 फुट दूर ले गया। हादसे में 38 वर्षीय मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम होने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि मृतक के भाई धर्मबीर के बयान पर अज्ञात डंपर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। मृतक डंपर चलाने का काम करता था तथा शनिवार रात को खाना खाने के बाद अपने गांव से बिरही कलां क्रेशर जोन में अपने डंपर के पास जा रहा था।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें