फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: एसएमएस सेवा बंद होने से सीएससी केंद्रों से मिलने वाली 300 से अधिक सर्विस बाधित

Sun, 11 Feb 2024 09:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बालसमंद। इंटरनेट और एसएमएस सेवा बंद रहने से रविवार को सीएससी केंद्रों का अधिकतर कार्य प्रभावित रहा। संदेश सेवाएं बंद रहने से परिवार पहचान पत्र और आधार ओटीपी नहीं पहुंच सके। सीएससी संचालक सतीश उब्बा, ललित, पवन, राजकुमार, नवल, प्रवीण, प्रदीप, कमल के अनुसार प्रदेश सरकार ने सभी कार्य ओटीपी पर आधारित किए हैं। आधार ओटीपी नहीं आने के कारण सीएससी केंद्रों से पीएम विश्वकर्मा, बैंकिंग लेनदेन, बैंक मित्र, आयुष्मान कार्ड के कार्य नहीं हो पाए।
विज्ञापन

साथ ही प्रदेश सरकार ने जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मैरिज सर्टिफिकेट, हरियाणा रिहायशी प्रमाणपत्र, पेंशन, राशन कार्ड सहित 300 से अधिक सेवाएं और योजना फैमिली आईडी आधारित है। दिनभर फैमिली आईडी के ओटीपी न आने से इन सेवाओं का कार्य बाधित रहा।
रविवार को बैंक बंद होने के कारण बैंक मित्र केंद्रों से बैंकिंग लेनदेन नहीं हो पाए। इस कारण सोमवार से तहसील परिसरों में भी कार्य बाधित रहेंगे। तहसील में बनने वाले विवाह प्रमाण पत्र, रिहायशी, जाति व आय प्रमाणपत्र के कार्य ओटीपी न आने के कारण बाधित रहेंगे। ई-दिशा केंद्रों में ड्राइविंग लाइसेंस के कार्य सोमवार को ओटीपी न आने के कारण बाधित रहेंगे। इन घटनाओं से लोगों में गुस्सा है। उन्होंने जनहित के कामकाज हमेशा बहाल रखने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें