फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सड़क पिछले काफी समय से खस्ताहाल

Thu, 26 Jun 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। काकड़ोली-हुक्मी से द्वारका-श्यामकलां की ओर जाने वाली सड़क पिछले काफी समय से खस्ताहाल है। इस सड़क पर कई जगह गड्ढे होने और टूटी सतह के कारण राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) समेत शासन, प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन

इस मार्ग से करीब 10 गांवों का जुड़ाव है। वहां के लोगों का रोजाना बाढड़ा या जिला मुख्यालय पर आवागमन होता है। जितेंद्र डांडमा, नवीन कुमार, मुकेश, रमेश, विकास श्योराण, मुकेश, राजेश आदि ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क वर्षों से मरम्मत की बाट जोह रही है।
उन्होंने कहा कि मांग करने के बावजूद सरकार एवं प्रशासन ने सड़क नहीं सुधारी है। दोपहिया वाहन चालकों और स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कतें हो रहीं हैं।
विज्ञापन

बारिश के दिनों में तो इन क्षेत्रों में हालात और भी गंभीर हो जाते हैं। कीचड़ और जलभराव के कारण वाहन चलाना जोखिम भरा हो जाता है।
ग्रामीणों ने बताया कि कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क की मरम्मत जल्द करवाई जाए ताकि आवागमन सुगम हो सके और दुर्घटनाओं से बचाव हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें