फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना का उठाएं लाभ

Thu, 26 Jun 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। प्रदेश सरकार ने समाज के सभी वर्गों की बेटियों और दिव्यांगजन की शादी में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना चलाई गई है। योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने और बेटियों के विवाह के लिए प्रोत्साहन देने का यह प्रयास सराहनीय है।
विज्ञापन

उपायुक्त मुनीश शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना समाज में समानता और सशक्तीकरण का प्रतीक है। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहायता प्रदान करना और बेटियों की शादी में आर्थिक चिंताओं को कम करना है।

युवा और स्वयं सहायता समूह करें मछली पालन
चरखी दादरी। जिला उपायुक्त मुनीश शर्मा ने मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे युवाओं के साथ ही स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के सदस्यों को भी मछली पालन के प्रति जागरूक करें। सरकार की ओर से मछली पालन के लिए अनुदान दिया जा रहा है। सभी पात्र लोग इसका लाभ उठाकर आर्थिक स्थिति सुधार सकते हैं।
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना चलाई गई है, जिसके बड़े सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। योजना के तहत सामान्य वर्ग के लोगों की कुल इकाई लागत का 40 प्रतिशत और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं महिला लाभार्थियों को 60 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। लोगों को इन योजनाओं की जानकारी देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।



मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार आमदनी बढ़ाने के लिए एसएचजी के सदस्यों और बेरोजगार युवाओं को मछली पालन के प्रति जागरूक किया जाएगा। जलभराव और अयोग्य खेती भूमि पर मछली पालन के लिए जोर दिया जाएगा। विभाग का प्रमुख लक्ष्य जिले में मछली पालन व्यवसाय को और अधिक बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें