फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: शहर से ज्यादा गांवों में डेंगू का प्रकोप, पुरुष ज्यादा प्रभावित

Fri, 15 Nov 2024 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
वीरवार को शहर केपुरानी अनाज मंडी क्षेत्र में फोगिंग करती नगर परिषद टीम। संवाद
विज्ञापन
- दादरी जिले में अब तक मिल चुके डेंगू के 104 केस, 41 महिलाएं और 63 पुरुष डेंगू से प्रभावित
विज्ञापन


- शहर में 42 तो गांवों में मिल चुके 62 मामले
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले में डेंगू का प्रकोप बना हुआ है। लगातार पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं। वीरवार तक की स्थिति देखें तो जिले में 104 पॉजिटिव केस मिले चुके हैं। अहम बात यह है कि पिछले 14 दिनों में 42 केस सामने आए हैं। इस लिहाज से नवंबर माह में हर दिन 3 केस मिले हैं।
इस सीजन में मिले डेंगू पॉजिटिव केस में से ज्यादातर गांवों से हैं। शहर में 42 और गांवों में 62 केस मिले हैं। ऐसे में स्पष्ट है कि शहर के मुकाबले गांवों में डेंगू का प्रकोप ज्यादा है। दूसरी ओर महिलाओं के मुकाबले पुरुष डेंगू से अधिक प्रभावित हुए हैं। इस सीजन के आंकड़े देखें तो 41 महिलाएं और 63 पुरुष डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। अहम बात यह है कि 20 से 35 वर्ष के लोग डेंगू से ज्यादा प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, अक्तूबर और नवंबर में जिले में डेंगू केस बढ़े हैं। सितंबर की अगर स्थिति देखें तो 30 सितंबर तक जिले में 12 डेंगू केस सामने आए थे। इसके बाद अक्तूबर माह में डेंगू के 50 केस मिले और 31 अक्तूबर तक डेंगू पॉजिटिव केस संख्या 62 पहुंच गई। वहीं, नवंबर माह के 14 दिनों में यह संख्या 62 से बढ़कर 104 पहुंच गई है। यह चिंता का विषय है। सूत्रों की मानें तो डेंगू पॉजिटिव केस की संख्या अभी और बढ़ेगी।

- 1085 नमूने ले चुका विभाग, 0.97 प्रतिशत है पॉजिटिव रेट
डेंगू जांच के लिए विभागीय टीमें लगातार संदिग्ध मरीजों के खून के नमूने ले रही हैं। इनकी जांच मातृ-शिशु अस्पताल स्थित डेंगू लैब में की जा रही है। अब तक के आंकड़े देखें तो विभाग ने 1085 नमूने लिए हैं। इनमें से 104 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले की इस सीजन में डेंगू पॉजिटिव रेट 0.95 प्रतिशत है।
विज्ञापन


- दावा : दो बार शहर में करवा चुके फॉगिंग
नगर परिषद अधिकारियों का दावा है कि शहर में डेंगू का प्रकोप कम करने के लिए दो बार फॉगिंग की जा चुकी है। फिलहाल, जहां डेंगू पॉजिटिव केस मिलने की सूचना आती है, उस क्षेत्र में टीम भेजकर फॉगिंग कराई जा रही है। शहर में चार मशीनों से फॉगिंग की जा रही है। दवा का स्टॉक पर्याप्त है।

वर्सन:
जिले में अब तक डेंगू के 104 केस मिल चुके हैं। हमारी टीमें लगातार डेंगू संदिग्ध मरीजों के खून के नमूने ले रही हैं। विभाग पूर्णतया अलर्ट है।
-डॉ. गौरव भारद्वाज, डिप्टी सीएमओ एवं डेंगू नोडल अधिकारी

फोटो 42
वीरवार को शहर के पुरानी अनाज मंडी क्षेत्र में फॉगिंग करती नगर परिषद की टीम। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें