फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ओपन वालीबाल स्पर्धा में मोनू पटौदी की टीम रही प्रथम

Tue, 24 Feb 2026 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विजेताओं को सम्मानित करते डॉ. विजय सांगवान मंदौला व अन्य। 
विज्ञापन
बाढड़ा। गांव कारी धारणी में आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। इस दौरान वालीबाल मैच के अलावा बच्चों की दौड़, बुजुर्ग दौड़, रस्साकशी, मटका दौड़ आदि विभिन्न खेलों का भी आयोजन किया गया जिसमें खिलाड़ियों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

वालीबाल प्रतियोगिता में 18 टीमों ने भाग लिया। जिसमें मोनू पटौदी की टीम विजेता और राज राइफल की टीम दूसरे स्थान पर रही। मटका दौड़ में हुई की प्रमिला प्रथम, संतोष नीमड़ व रीना नारनौल संयुक्त रूप से द्वितीय तथा मिलो हंसावास तृतीय स्थान पर रहीं। 800 मीटर लड़कियों की दौड़ में मीना हिसार प्रथम, अंतिम दुधवा द्वितीय तथा नेहा डोहका हरिया तृतीय स्थान पर रही।
बुजुर्गों की दौड़ में रामभक्त पालुवास पहले, शादीराम अटेली दूसरे और महासिंह फरटिया तीसरे स्थान पर रहे। लड़कों की 1600 मीटर दौड़ में अरविंद ढिगावा ने पहला, आकाश कारी दास ने दूसरा तथा अरुण धारणी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर लड़कियों की दौड़ में हिमांशी धारणी, रीतू तथा रीत कुमारी क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। छोटे बच्चों की दौड़ में प्रतीक प्रथम, नक्श द्वितीय तथा हर्ष तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि एसडीएम लोहारू मनोज कुमार दलाल, सुनील कुमार विकास अधिकारी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम हैं और खेलों से अनुशासन व टीम भावना विकसित होती है।
जजपा हलकाध्यक्ष विजय श्योराण काकड़ोली ने कहा कि ग्रामीण अंचल में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें सही मंच और मार्गदर्शन देने की। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखकर सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं।
डॉ. विजय सांगवान मंदोला व समाजसेवी महादेव बलाली ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं और गांव स्तर पर ऐसे आयोजन नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। इस दौरान अनिल काकड़ोली, दीपेश कारी, संजीव काकड़ोली, सरपंच बलजीत फोगाट, सरपंच ईश्वर सिंह, पूर्व सरपंच रणधीर, महेंद्र दलाल, संदीप सांगवान, दलबीर सिंह, ओमप्रकाश, कुरड़ा राम पूर्व सरपंच, राजेश, हनुमान, हवा सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें