बाढडा। गांव निमड़ बडेसरा में किसान ने शनिवार देर रात अपने घर के चौबारे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी ने गांव के ही युवक व गांव दगडोली निवासी व्यक्ति पर उसके पति को पुरानी वीडियो वायरल करने के नाम पर डराकर 6 लाख रुपये मांगने व बहला-फुसला कर पौने दो लाख रुपये हड़पने पर मजबूरीवश पीड़ित के आत्महत्या करने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने सुसाइड नोट व मृतक की पत्नी के बयान पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। बता दे कि गांव निमड़ बडेसरा निवासी राजकला पत्नी विजयपाल ने दी शिकायत में बताया कि उसके पति विजय पाल खेतीबाड़ी कर परिवार की आजीविका चलाते थे।
गांव के ही युवक ने दगडोली के एक झाड़ फूंक करने वाले व्यक्ति से मुलाकात करवाई और एक पुरानी वीडियो को वायरल करने के नाम पर भयभीत रखा तथा उसके पति को बहला फुसला कर पौने दो लाख रुपए हड़प लिए। उसके पति ने बार-बार पैसे मांगे लेकिन दोनों ने न केवल पैसे दिए बल्कि उसके पति को परेशान भी किया। उसके पुत्र के रिश्ते को भी उन्होंने नहीं होने दिया जिसके कारण जिससे दुखी होकर किसान ने देर रात फांसी आत्महत्या कर ली।
मृतक की पत्नी ने गांव के ही युवक व दगडोली के व्यक्ति पर उसके पति को बहला फुसला कर रुपये हड़पने पर मजबूरीवश पीड़ित के आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। जांच अधिकारी एसआई पवन ने बताया की शव का पोस्टमार्टम करावा कर शव परिजनों को सौंप दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी।