फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रंगोली स्पर्धा में मोहिनी और फैंसी ड्रेस स्पर्धा में हिना बनीं विजेता

Tue, 09 Apr 2024 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी में आयोजित कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित करतीं अग्रवाल समाज की म
विज्ञापन
चरखी दादरी। अग्रवाल वैश्य समाज जिला इकाई की ओर से नवरात्र के आगमन के उपलक्ष्य में गांधी नगर स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश महासचिव बलराम गुप्ता का मार्गदर्शन रहा जबकि अध्यक्षता अग्रवाल वैश्य समाज महिला जिला उपाध्यक्ष पंकज गोयल ने की। रंगोली स्पर्धा में मोहिनी और बच्चों की फैंसी ड्रेस स्पर्धा में हिना जीतीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मधु सिंगल, रजनी गर्ग, रेखा ऐरन व रजनी बंसल का सहयोग रहा। आयोजन में अग्रवाल वैश्य समाज संरक्षक अल्का मित्तल व सरोज गर्ग ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण व ज्योति प्रज्वलित कर किया गया।
इसके बाद महिलाओं ने एकल सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दीं। महिलाओं के लिए रंगोली सजाओ प्रतियोगिता व बच्चों के लिए रामायण पात्र वेशभूषा समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। निर्णायक मंडल की भूमिका वैश्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य रितू शर्मा, प्राइमरी विंग की विभागाध्यक्ष नमिता मित्तल व नटखट प्ले स्कूल की प्राचार्य ज्योति गुप्ता ने निभाई।
विज्ञापन

रंगोली प्रतियोगिता में मोहिनी प्रथम, पायल द्वितीय और ईला तीसरे स्थान पर रही। रामायण पात्र वेशभूषा प्रतियोगिता में रीना प्रथम, केशव द्वितीय और दीपांशु व भूमिका संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रीति मित्तल, मोनिका व रूबी ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। अंत में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर आयोजन में अग्रसेन सेवा सदन प्रधान रेखराज देवसरिया, सुरेश ऐरन, अंजू बंसल, अग्रवाल वैश्य समाज महिला जिलाध्यक्ष नीतू बंसल, जिला कोषाध्यक्ष सावित्री गर्ग, मंडल अध्यक्ष नेहा गोयल, सचिव गीता मित्तल, मंजू गर्ग, गायत्री गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें