फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कानूनी जागरूकता अभियान के लिए पहुंची मोबाइल वैन, सेशन जज ने दिखाई हरी झंडी

Sat, 15 Jun 2024 05:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में जून के अंत तक कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत मोबाइल वैन दादरी पहुंची है जिसे शुक्रवार को जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि पूरे माह ग्रामीणों को विविध कानूनी जानकारियां दी जाएंगी।
विज्ञापन


जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेश कुमार ने कहा कि मोबाइल वैन के माध्यम से रोजाना किसी न किसी गांव में जाकर टीम ग्रामीणों को जानकारी देगी। पहले दिन मोबाइल वैन बधवाना, जावा व बीजणा गांव में पहुंची और वहां जागरूकता अभियान चलाया गया। मुहिम में श्रम विभाग का सहयोग रहा। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान प्रतिदिन महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रम विभाग, समाज कल्याण विभाग आदि के कर्मचारी पैनल एडवोकेट के साथ रहेंगे।

ये रहेगा मोबाइल वैन व जागरूकता कैंप का शेड्यूल
अभियान के तहत 15 जून को रानीला, अचीना व भागेश्वरी में वैन पहुंचेगी। 18 जून को चिड़िया, मकड़ाना व मकड़ानी में, 19 जून को कादमा, गोपालवास व निमड बडे़सरा में, 20 जून को टिकान कलां व खेड़ी सनवाल में, 21 जून को बरसाना व छपार में, 24 जून को बिंद्रावन, बिलावल व पिचौपा कलां में, 25 जून को दगड़ौली व अटेला गांव में, 26 जून को जेवली व बाडड़ा गांव में , 27 जून को झोझूकलां व गोकल में, 28 जून को मिर्च व मिसरी में और 29 जून को महराणा, पातुवास व ढाणी फौगाट गांव में जागरूकता कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन



ये रहे मौजूद
मुहिम के शुभारंभ पर एसीजेएम डॉ. कविता कंबोज, सीजेएम सौरभ कुमार, सीजेएम रामअवतार पारीक, जेएमआईसी मीनाक्षी यादव, सुमित कलोन, लक्ष्य गर्ग व मयंक गुप्ता समेत एडवोकेट दिव्यता गोयल, रोबिना बूरा, पूनम सांगवान, पूनम ढिल्लो, राकेश, अर्पित सांगवान, मनदीप, संजय कालीरमन आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें