संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। विधानसभा चुनाव के मतदान के दौरान कोई भी व्यक्ति मतदान केंद्र के 100 मीटर दायरे में मोबाइल लेकर नहीं जा सकता। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतदान के दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे आदेश दिए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राहुल नरवाल ने बताया कि अगर किसी भी व्यक्ति के पास मतदान केंद्र की 100 मीटर परिधि में मोबाइल मिला तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चुनाव ड्यूटी व कानून व्यवस्था में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार आदेशों में छूट दी गई है। इसके अलावा आयोग की ओर से लगाए गए पर्यवेक्षकों और पोलिंग पार्टी पर भी यह आदेश लागू नहीं होंगे।