फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दादरी हलके में छह और बाढड़ा हलके के दो चुनावों में रही कांटे की टक्कर

Thu, 26 Sep 2024 05:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लैश बैक:
विज्ञापन


दादरी हलके में पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह के नाम है 80 वोटों की सबसे छोटी जीत का रिकॉर्ड
बाढड़ा हलके में दिवंगत पूर्व उप राज्यपाल चंद्रावती ने हासिल की थी सबसे कम अंतर की जीत
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दादरी जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में हुए 13 चुनावों का इतिहास रोचक है। बाढड़ा हलके की बात करें तो दो और दादरी हलके में 6 चुनाव नजदीकी रहे हैं। इन चुनावों में निकटतम प्रतिद्वंद्वियों के बीच जीत-हार का अंतर काफी कम रहा है। दादरी और बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र की अगर बात करें तो वर्ष 1991 में धर्मपाल सिंह ने 80 वोटों से जीतकर सबसे छोटी जीत हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया था जो 33 साल बाद भी बरकरार है।
वर्ष 1967 से लेकर 2019 तक जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 13-13 चुनाव हुए हैं। इन चुनाव में कुछ इतिहास भी बने हैं जबकि कुछ के तथ्य तो बेहद रोचक हैं। दादरी हलका का वर्ष 1991 का चुनाव इन्हीं में से एक है।
विज्ञापन

इस चुनाव में धर्मपाल सिंह और जगजीत सिंह के बीच कड़ी टक्कर रही। धर्मपाल सिंह ने हविपा से जबकि जगजीत सिंह ने कांग्रेस से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में 20 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे। धर्मपाल सिंह को 20,918 जबकि जगजीत सिंह को 20,838 वोट मिले थे। इसके बाद वर्ष 2009 के चुनाव में दादरी हलके से सतपाल सांगवान ने राजदीप फोगाट को 145 वोटों से हराया था। इस चुनाव में हजकां प्रत्याशी सतपाल सांगवान को 27,790 वोट मिले थे जबकि इनेलो उम्मीदवार राजदीप फोगाट को 27,645 मत हासिल हुए थे।

- बाढड़ा हलके में ये रहीं दो सबसे छोटी जीत
बाढड़ा हलके के चुनावी इतिहास की बात करें तो 1097 वोटों की सबसे छोटी जीत है। वर्ष 1982 के चुनाव में चंद्रावती ने लोकदल प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़कर 21,907 वोट हासिल किए थे जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अत्तर सिंह को 20,808 वोट मिले थे। इससे पहले वर्ष 1977 के चुनाव में रण सिंह मान ने 1802 वोटों से जीत हासिल की थी। जनता पार्टी प्रत्याशी रणसिंह मान को 17,423 वोट मिले थे। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अत्तर सिंह को 15,621 वोट मिले थे।
विज्ञापन


- दादरी हलके के इन छह चुनावों में रहा करीबी मुकाबला
दादरी हलके की बात करें तो वर्ष 1967, 1991, 2000, 2005, 2009 और 2014 के चुनाव जीत-हार का अंतर 2000 वोटों से भी कम रहा। वर्ष 1967 का चुनाव गणपतराय ने 1382 वोटों से जीता। इसके बाद वर्ष 2000 के चुनाव में जगजीत सिंह ने 777 वोटों से जीत हासिल की। वर्ष 2005 के चुनाव में नृपेंद्र सिंह 1290 वोटों से विजेता बने। वर्ष 2014 का चुनाव इनेलो प्रत्याशी राजदीप फोगाट ने 1610 वोटों से जीता।



जानिये...दादरी हलके में कितने वोट लेकर कब और कौन बना विजेता
1-दादरी विधानसभा क्षेत्र

वर्ष- विजेता-पार्टी- प्राप्त मत

1967-गणपतराय -कांग्रेस 13,782
1968 -गणपतराय -कांग्रेस -11,864

1972- गणपतराय -एनसीओ-17,922

1977- हुकम सिंह- जेएनपी- 14,449
1982- हुकम सिंह- लोकदल- 20,943
1987 -हुकम सिंह- लोकदल-25,677
1991- धर्मपाल- हविपा-20,918

1996- सतपाल -हविपा -33,690
2000 -जगजीत- एनसीपी-23,943
2005 -नृपेंद्र सिंह- कांग्रेस-29,164
2009- सतपाल सांगवान- हजकां- 22,790
2014- राजदीप फोगाट- इनेलो-43,400
2019- सोमबीर सांगवान- निर्दलीय-43,849






- बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल कर ये पहुंचे विधानसभा

वर्ष - विजेता - पार्टी - प्राप्त मत

1967 - अत्तर सिंह - निर्दलीय - 15,003
1968 - अमीर सिंह - बीएचपी - 11,460
1972 - लज्जा रानी - कांग्रेस - 21,591
1977 - रणसिंह मान - जेएनपी - 17,423

1982 - चंद्रावती - लोकदल - 21,905

1987 - रणसिंह मान - लोकदल - 31,279

1991 - अत्तर सिंह - हविपा - 29,250

1996 - नृपेंद्र सिंह - हविपा - 42,142

2000 - रणबीर सिंह - इनेलो - 25,205
2005 - धर्मबीर सिंह - कांग्रेस - 42,981

2009 - रघुबीर सिंह - इनेलो - 34,280
2014 - सुखविंद्र मांढ़ी - भाजपा - 39,139

2019 - नैना चौटाला - जजपा - 52,809
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें