फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चुराते समय गिरा मोबाइल, 24 घंटे बाद ही पकड़े गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव चरखी से बाइक चोरी करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात को अंजाम देते समय एक आरोपी का मोबाइल वहीं गिर गया और वह मोबाइल की उनकी गिरफ्तारी का आधार बना। मोबाइल के जरिये आरोपी की पहचान होते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद उसने अपने दूसरे साथी का नाम भी बता दिया। एक आरोपी जेवली गांव का तो दूसरा सोनीपत के बधाणी गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि 30 अगस्त की रात चरखी गांव निवासी अंकित की बाइक मकान के बाहर से खड़ी की थी। 31 अगस्त की सुबह अंकित जब बाहर निकला तो उसे बाइक चोरी मिली। अंकित को उस जगह एक मोबाइल पड़ा मिला जो उसने जांच के लिए पुलिस को सौंप दिया। मोबाइल ने चोरी की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस की मदद की।
मोबाइल की जांच करने के बाद हेड कांस्टेबल आनंद के नेतृत्व में गठित टीम ने पहले जेवली निवासी विकास उर्फ चिंकारू को गिरफ्तार किया। विकास ने बताया कि चरखी गांव में उसके मामा रहते है। चोरी की वारदात में उसके साथ सोनीपत के बधाणी गांव निवासी विशाल भी शामिल था। आरोपी के खुलासे के बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर चुराई गई बाइक भी बरामद कर ली है। प्रवक्ता ने बताया कि दोनों आरोपियों का कोरोना टेस्ट सैंपल करवाने के बाद उन्हें क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है। कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान चोरी की अन्य वारदातों का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें