फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रंगोली प्रतियोगिता में एमएलआरएस कॉलेज रहा प्रथम

Mon, 22 Dec 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थी व स्टॉफ सदस्य।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। राजकीय पीजी कॉलेज में सोमवार को जिलास्तरीय कोई मतदाता ना छूटे शीर्षक से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान तीन प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिनमें निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता व रंगोली प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। रंगोली में एमएलआरएस कॉलेज रहा प्रथम। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. जगजीत सिंह मोर ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को मतदान के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि जो युवा 18 वर्ष के हो चुके हैं, उन्हें अपना वोट जरूर बनवाना चाहिए। साथ ही कहा कि जिनका वोट बना हुआ है, उन्हें शत-प्रतिशत मतदान करना चाहिए। लोकतंत्र में मतदान की महत्वपूर्ण भूमिका है।
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता में रिया शर्मा प्रथम, आरजू द्वितीय व प्रिंस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में जगवती प्रथम, आशु द्वितीय, बबीता तृतीय स्थान पर रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में एमएलआरएस कॉलेज आफ एजुकेशन चरखी दादरी प्रथम, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज चरखी दादरी द्वितीय, गवर्नमेंट कॉलेज बौंद कलां तृतीय स्थान पर रहे।
निर्णायक मंडल में डॉ. विपिन गुप्ता, डॉ. शर्मिला कुमारी, नीरू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में मंच संचालन प्रोफेसर आदित्य गोयल ने किया। इस अवसर पर डॉ. शवेता सुहाग, डॉ. अनिल सांगवान, प्रो. मनोज राठी, डॉ. सुरेश धनखड़, सोनिया, डॉ. संतोष, डॉ. चंद्रभान, डॉ. दीपक, दिनेश भारद्वाज, सतपाल सिंह, मोहित, नेहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें