फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सदन में हाथ जोड़कर विधायक सुनील सांगवान ने सरकार से मांगा दादरी हलके के लिए नहरी पानी

विज्ञापन
सदन में हाथ जोड़कर दादरी हलके के लिए नहरी पानी मांगते विधायक सुनील सांगवान। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा विधानसभा सत्र में मंगलवार को दादरी विधायक सुनील सांगवान ने नहरी पानी और स्वास्थ्य सेवाओं की कमी के मुद्दे उठाए। इतना ही नहीं उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और सिंचाई विभाग मंत्री श्रुति चौधरी के समक्ष हाथ जोड़कर हलके के गांवों के लिए पर्याप्त नहरी पानी मांगा।
विज्ञापन

विधानसभा में विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि नहरों में महीने के दौरान बहुत कम पानी आता है। दादरी डिस्ट्रीब्यूटरी, बौंद डिस्ट्रीब्यूटरी व लोहारू कैनाल सहित नहरों में पानी बहुत कम आने से किसानों को खेती के लिए पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि बौंदकलां डिस्ट्रीब्यूटरी में आठ दिन के बजाय दो से तीन दिन पानी चलता है, जिससे सिंचाई तो दूर जलघरों के टैंक भी नहीं भर पाते।
विधायक ने साथ ही दादरी के नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध कराने के साथ चिकित्सकों के पदों को भरने और जिला स्तर की तमाम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का मुद्दा उठाया। सांगवान ने 2009 में हुई इंस्पेक्टर भर्ती में अनियमितताओं को लेकर विधानसभा में विधायक ओमप्रकाश यादव के आरोपों को सही बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेरे पिताजी उस समय कांग्रेस सरकार के साथ हुआ करते थे। हमारे हलके के एक गरीब परिवार के बेटे का रोल नंबर लेकर मेरे पिताजी भी गए थे। उन्हें कहा गया अगर आपका कोई भाई-भतीजा है तो पर्ची दे दो, नहीं तो रहने दो। उस भर्ती में तत्कालीन मुख्यमंत्री का भतीजा, उनकी पत्नी का भतीजा व कई नेताओं के भाई-भतीजे लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें