फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: विधायक सुनील ने खुला दरबार लगाकर सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समाधान के दिए निर्देश

Mon, 16 Feb 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। विधायक सुनील सांगवान ने रविवार को अपने कैंप कार्यालय में खुला दरबार लगाकर आमजन की समस्याएं सुनीं। सुबह से ही शहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी विभिन्न समस्याएं लेकर पहुंचे। विधायक ने एक-एक लोगों की बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कैंप कार्यालय में विधायक के समक्ष लोगों ने बिजली, पेयजल आपूर्ति, सीवर जाम, सड़कों की मरम्मत, सफाई व्यवस्था, राशन कार्ड, पेंशन व अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखी। कई ग्रामीणों ने गांवों में ढीली बिजली तारों, ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने तथा जलभराव की समस्या से अवगत कराया। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी समस्या सामने आई है, उसका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए और संबंधित व्यक्ति को समाधान की जानकारी भी दी जाए।
विधायक ने कहा कि प्रदेश की नायब सैनी सरकार जनहित में लगातार कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि आमजन को बुनियादी सुविधाएं समय पर और बेहतर गुणवत्ता के साथ मिलें। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य है और इसी भावना से नियमित रूप से खुला दरबार आयोजित किया जा रहा है, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें