फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: विधायक सोमबीर ने विस सत्र में दादरी में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी खोलने की उठाई मांग

Wed, 22 Feb 2023 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विधायक सोमबीर सांगवान।
विज्ञापन
चरखी दादरी । हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान दादरी विधायक सोमबीर सांगवान ने हलके की मांगों को प्रमुखता से उठाया। विधायक ने गांव छपार में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग उठाई। विधायक ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के लिए सरकार को 350 एकड़ जमीन मुहैया करवाई जा रही है।
विज्ञापन

विधायक ने सदन में कहा कि शहर में राजकीय पीजी कॉलेज आरंभ तो कर दिया गया है लेकिन स्वतंत्र रूप से इसकी कोई इमारत नहीं है। कॉलेज की बिल्डिंग व स्टाफ तैनाती की मांग उठाई। इसके अलावा उन्होंने रोहतक रोड पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए 29 करोड़ की राशि मंजूर हो चुकी है और ग्रांट भी आ चुकी है लेकिन अफसरों के ढीले रवैये से काम आरंभ नहीं हुआ है का मुद्दा उठाया।
सांगवान ने सदन में बताया कि दादरी की सीवरेज व्यवस्था को सुधारने के लिए 107 करोड़ में से 56 करोड़ की राशि आ चुकी है लेकिन अधिकारियों व विभागों की कार्यप्रणाली इसे लटकाए हुए है। दादरी के राजकीय अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की मशीन लगे कई साल हो गए लेकिन किसी विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति स्थायी तौर पर न होने से मशीन बंद है।
विज्ञापन

विधायक ने सदन में कहा कि जिला मुख्यालय पर बढ़ती आबादी व आवागमन के कारण नए बस स्टैंड की जरूरत महसूस की जा रही है। जल्द नया बस स्टैंड बनवाया जाए। सीसीआई सीमेंट फैक्ट्री की करीब 203 एकड़ जमीन पिछले लंबे समय से खाली पड़ी है। प्रदेश सरकार इस जमीन पर कोई औद्योगिक व अन्य संस्थान स्थापित करे। विधायक ने मांग करते हुए कहा कि दादरी में कई स्थानों पर बिजली केबल की कमी है इसे पूरा करवाया जाए। गांवों में जलभराव निकासी के लिए योजना बना कर ग्रांट आ चुकी है। इसके लिए कई गांवों में काम शुरू होना है जल्द शुरू करवाया जाए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें