फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मेडिकल कॉलेज की मंजूरी मिलने पर चिकित्सकों ने विधायक नैना को किया सम्मानित

Sat, 06 Jan 2024 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विधायक नैना चौटाला को सम्मानित करते हुए नगर के चिकित्सक।
विज्ञापन
चरखी दादरी। मेडिकल कॉलेज का निर्माण होने के बाद जिले में वर्षों से चली आ रही चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी को दूर किया जा सकेगा। इसके बनने के बाद जिलावासियों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। यह बात विधायक नैना चौटाला ने चिकित्सकों के साथ जिले की स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में चर्चा करते हुए कही।
विज्ञापन

विधायक नैना ने शहर के चिकित्सकों के साथ जिले में स्वास्थ्य समस्याओं व उनके निराकरण के बारे में विचार-विमर्श किया। चिकित्सकों ने गांव घसौला में मेडिकल कॉलेज स्वीकृत करवाने पर विधायक नैना को सम्मानित करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया। बाद में विधायक नैना चौटाला ने दादरी और बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र की बूथ सखी और बूथ योद्धा कार्यक्रम की समीक्षा बैठक को संबोधित किया। विधायक नैना ने कहा कि बूथ सखी और बूथ योद्धा के दम पर ही दुष्यंत चौटाला प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजदीप फौगाट, चेयरमैन राजेंद्र लितानी, शीला भ्याण, सुरेंद्र डाला, डाॅ. कर्णवीर सांगवान, सुभाष डावरा, डाॅ. विजय शर्मा, डाॅ. सुधीर, डाॅ. विजय वशिष्ठ, डाॅ. मनोज धनखड़, अमन फौगाट, डाॅ. सरिता प्रधान, डाॅ. रश्मि आर्य, डाॅ. सुनीता गोदारा, डाॅ. आशा पाहवा, डाॅ. कृष्ण वर्मा, प्रवीण शर्मा, शंकी फौगाट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें