चरखी दादरी। शहर स्थित पाना हसान की ओर से नवनिर्मित जाट धर्मशाला के दूसरे तल के निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया। इसे लेकर प्रधान धर्मबीर फौगाट की अध्यक्षता में बैठक भी आयोजित की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से फैसला किया गया कि धर्मशाला में दूसरे तल पर भी निर्माण करवाया जाए ताकि आम लोगों को अच्छी सुविधा मिल सके। दूसरी मंजिल पर आठ कमरे, एक हाॅल, गैलरी, शौचालय, स्नानघर आदि का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर महाबीर, रिछपाल, ओमप्रकाश, जयनारायण, राजकुमार, सुखबीर, भूपेंद्र, सूबेदार रणबीर, संजय, कुलदीप, अजीत, विद्यानंद, नरेश, सतीश, चांदराम, परमानंद, कृष्ण, महासिंह, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।