सोमवार को दादरी मंडी परिसर में आयोजित समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे विधायक सुनील सांगवान, समस्या सुनने के बाद अन्नकूट प्रसाद का स्वाद भी चखा
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। आढ़तियों की समस्याओं का प्रमुखता से निपटारा कर नई अनाज मंडी में नया शेड निर्माण करवाया जाएगा। यह बात विधायक सुनील सांगवान ने सोमवार को मंडी में आढ़ती एसोसिएशन की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में कही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन प्रधान रामकुमार रिटोलिया व महासचिव विनोद गर्ग ने की। विधायक सुनील सांगवान ने आढ़तियों की मांग पर समारोह में ही अधिकारियों से फोन पर बात की और शेड निर्माण संबंधी प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही आढ़तियों को जल्द शेड निर्माण व अन्य समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में मार्केट कमेटी के सचिव विद्यासागर को आढ़तियों की समस्याओं काे प्रमुखता से निपटारा करने का आदेश दिया। साथ ही मंडी में फसल लेकर आने वाले किसानों को तय समय में फसल की पेमेंट जारी करने के लिए कहा।
कार्यक्रम के अंत में विधायक ने अन्नकूट प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान वेदपाल सांगवान, कृष्ण, वेदपाल, प्रताप सिंह, शंकरलाल, मोहन, सचिन मित्तल, अरमान, कुलदीप गांधी, कमेटी सहसचिव विकास कुमार आदि मौजूद रहे।
फोटो- 12
मंडी में आयोजित समारोह में मौजूद सुनील सांगवान। स्रोत : स्वयं
फोटो- 13
मंडी में अन्नकूट ग्रहण करते सुनील सांगवान। स्रोत: स्वयं