फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: विधायक ने कृषि मंत्री से की अनाज मंडी का दायरा बढ़वाने की मांग

Thu, 26 Dec 2024 05:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। भाजपा विधायक उमेद पातुवास ने कहा कि भाजपा सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। आगामी वित्त वर्ष के नए बजट में दादरी जिले सहित बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में मार्केट कमेटी से सड़क निर्माण, मंडियों को अपग्रेड के लिए अतिरिक्त बजट व कृषि, पशुपालन क्षेत्र में नई सौगातें मिलेंगी। यह दावा उन्होंने अपने आवास पर कृषि, पशुपालन मंत्री श्यामसिंह राणा के साथ आयोजित बैठक के बाद किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री श्यामसिंह राणा के समक्ष बाढड़ा मंडी का विस्तार करवाने, बाढड़ा व कादमा, झोझूकलां में नई सब्जी मंडियां बनवाने की मांग रखी है। व्यापारियों व सब्जी उत्पादकों को मौसमी नुकसान से बचाने के लिए कोल्ड स्टोरेज की सुविधा मुहैया करवाने की भी मांग की गई है। उन्होंने कहा कि मौजूदा चुनाव में भाजपा के दस साल के कामकाज पर जनता ने आशीर्वाद की मुहर लगाई है।
उनके साथ जिला पार्षद सुनील हड़ोदी, अजय भांड़वा, सरपंच सुरेश डालावास, राकेश बाढड़ा, जगत सिंह, सरपंच एसोसिएशन हलकाध्यक्ष शमशेर व भीष्म कादमा आदि मौजूद रहे। संवाद

पवन कुमार

पवन कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें