12 नवंबर को गाड़ियां सजाने की हो चुकी है एडवांस बुकिंग, फूल बाजार का कारोबार 35 लाख तक पहुंचने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। देवउठनी एकादशी के दिन अबूझ सावा है। इससे कार सजाने वाले दुकानदारों की चांदी है। जिले में 30 से अधिक दुकानों पर 400 गाड़ियां सजाने की बुकिंग मिल चुकी है। इस दिन 500 जोड़े के एक-दूजे के होने की संभावना है। शहनाई की गूंज रहेगी। फूल बाजार में एक दिन में 35 लाख से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है।
फूल विक्रेताओं का कहना है कि गाड़ियों के सजाने के अलावा वरमाला व फूलों की मांग भी है। शहर की वाटिकाओं और शादी समारोह के फूलों का अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। 12 नवंबर को देवउठनी एकादशी के साथ ही वैवाहिक सीजन की शुरुआत हो रही है। पहले वैवाहिक मुहूर्त पर जिले भर में 500 से अधिक शादियां होने की संभावना जताई जा रही है।
वैवाहिक सीजन के साथ ही फूल विक्रेताओं का कारोबार भी गुलजार होने की उम्मीद है। शादी से पहले दूल्हे जहां अपनी गाड़ियों को सजाने की एडवांस बुकिंग करवाने में जुटे हैं, वहीं, अन्य सजावट के लिए गुलाब की पत्तियों और अन्य फूलों के लिए भी पहले बुकिंग हो रही है।
स्थानीय फूल विक्रेताओं का कहना है कि कार सजावट की अलग- अलग दर निर्धारित की गई है। इसके साथ ही मोगरा फूलों से बने गजरे और वर मालाओं की मांग बहुत है।
- ये हैं फूलों के भव
फूलों के नाम आज के भाव
गेंदा फूल प्रति किलोग्राम - 70-80
गुलाब फूल कली - 20-22
गुलदावरी फूल प्रति किलो 280- 300
गुलाब की पत्तियां प्रति किलो 250- 300
गजरा मोगरा फूल गजरा 30 - 35
दिल्ली की गाजीपुर मंडी से आते हैं फूल
सभी प्रकार के फूलों की मंडी दिल्ली के गाजीपुर में है। जिले के सभी दुकानदार इसी मंडी से खरीदारी करते हैं। मंडी में समय-समय पर भावों में गिरावट व तेजी बनी रहती है। वैवाहिक कार्यक्रम में अधिकतर गुलाब, गेंदा और गुलदावरी के फूलों की मांग रहती है।
- दुकानदार बोले : अच्छे कारोबार की उम्मीद, आ रहीं एडवांस बुकिंग
फिलहाल, दुकान पर केवल 15 गाड़ियों के सजाने की एडवांस बुकिंग हो गई है। लेकिन, सावा के दिन दुकान से 40-45 गाड़ियों का आना बड़ी बात नहीं है। आजकल के ग्राहक यू ट्यूब में देखकर नए डिजाइनों में गाड़ियों काे सजाना पसंद कर रहे हैं। पहले सावा में फूलों का अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
-अनूप सिंह, फूल विक्रेता
- अभी जो बाजार भाव है, उसी के अनुसार फूलों की बुकिंग की जा रही है। सोमवार को दिल्ली स्थित गाजीपुर मंडी जाने के बाद ही भावों में बदलाव होने की संभावना है। अधिकतर लोग कार्यक्रम के दिन ही गाड़ी सजवाने के लिए आते हैं। अब तक केवल 15 गाड़ियों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है।
-छोटे लाल, फूल विक्रेता
बनावटी फूलों की बिक्री होने के कारण असली फूलों के कारोबार में कमी आई है। वैवाहिक स्थलों में अधिकतर लोग असली फूलों की अपेक्षा बनावटी फूलों से सजावट करवाना पसंद करते हैं। ताकि, शादी का बजट कुछ हद तक कम हो सके। बावजूद इसके फूलों का कारोबार अच्छा रहने की संभावना है।
-प्रवीन मुंजाल, सजावट की दुकान के संचालक
फोटो: 13
पुराना बस स्टैंड स्थित सजावट की दुकान में वरमाला देखते ग्राहक। संवाद
फोटो: 14
बिक्री के लिए दुकान के सामने रखे फूल। संवाद
फोटो: 15
अनूप सिंह
फोटो: 16
छोटेलाल
फोटो 17
प्रवीन मुंजाल।