फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के छह माह बाद ही प्रवासी महिला ने घर में लगाया फंदा

विज्ञापन
सिविल अस्पताल में मृतका के भाई के बयान दर्ज करता पुलिसकर्मी। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। सैनी गंज मोहल्ला स्थित एक मकान में मंगलवार सुबह प्रवासी महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा लिया। मृतका की शादी छह माह पहले ही हुई थी। घटना के समय उसका पति काम पर गया हुआ था। सिटी थाना पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई कर मंगलवार दोपहर बाद सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में उत्तर प्रदेश के बस्ती जिला के गांव उबाही निवासी राजन ने बताया कि उसकी बहन काजल (22) की शादी छह माह पहले सिमौता निवासी रोहित से हुई थी। उसने बताया कि रोहित और काजल दादरी शहर में किराये के मकान में रहते थे। रोहित मंगलवार सुबह काम पर चला गया और पीछे से उसकी पत्नी ने चुन्नी से घर पर फंदा लगा लिया। मामले की जानकारी मिलते ही रोहित मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काजल के शव को कब्जे में ले लिया और कागजी कार्रवाई कर मृतका का पोस्टमार्टम कराया। काजल ने किस कारण यह कदम उठाया, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल मीना ने बताया कि इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें