फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहादत के 49 साल बाद इमलोटा गांव में बना सम्मत सिंह का स्मारक

विज्ञापन
विज्ञापन
9 जाट रेजीमेंट के शहीद नायक सम्मत सिंह की 49वीं पुण्यतिथि पर वीरवार को इमलोटा गांव में मूर्ति का अनावरण किया गया। शहीद की मूर्ति स्थापना के लिए ग्राम पंचायत ने जमीन दी है। मूर्ति स्थापित करवाते हुए शहीद की धर्मपत्नी छोटी देवी ने कहा कि उनके पति ने देश के लिए अपना बलिदान दिया है और उनकी शहादत पर परिवार ही नहीं बल्कि देश को भी गर्व है।
विज्ञापन

शहीद के भतीजे आनंद कलकल ने बताया कि उनके ताऊ ने 10 दिसंबर 1971 को भारत-पाकिस्तान युद्ध में दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए थे। युद्ध लड़ते हुए ही वे वीरगति को प्राप्त हुए। वीरवार को शहीद सम्मत सिंह की 49वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गांव की पंचायती जमीन पर उनकी मूर्ति स्थापित की गई। आयोजन में गांव सहित क्षेत्र के लोगों ने हिस्सा लिया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश कलकल ने कहा कि शहीद सम्मत सिंह ने देश के लिए बलिदान देकर गांव व देश का सर ऊंचा किया था। उनका बलिदान गांव के युवाओं के लिए प्रेरणा है। आयोजन के दौरान पूर्व सरपंच धर्मबीर सिंह, मास्टर जितेंद्र कलकल, मास्टर मोतीराम, धर्मबीर सिंह, डॉ. रविंद्र सिंह, योगेश कलकल, जयसिंह, संजू, करतार सिंह, सुरेश कुमार, हवा सिंह चीफ व कंवर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें