फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सुअर फार्मिंग एसोसिएशन ने पशुपालन मंत्री को ज्ञापन सौंपा

Tue, 05 Mar 2024 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। सुअर फार्मिंग एसोसिएशन की राज्य कार्यकारिणी सदस्यों ने कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल को मांगपत्र सौंपकर मांगों का समाधान करवाने की मांग की है। पशुपालन मंत्री ने जल्द ही एसोसिएशन व विभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित कर समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

फार्मिंग एसोसिएशन प्रदेशाध्यक्ष राजीव गहलोत, दादरी जिलाध्यक्ष आनंद फौजी, राज्य कोषाध्यक्ष मनोज, मुकेश मानकावास, संदीप ने बताया कि एक तरफ तो प्रदेश सरकार स्वरोजगार को बढ़ावा दे रही है, जबकि सुअर पालन में कोई मदद नहीं मिल रही है। इस व्यवसाय से प्रदेश के सभी जिलों में 20,000 से अधिक लोग जुड़े हैं।

एसोसिएशन लंबे समय से डेयरी, मछली व मधुमक्खी पालन की तर्ज पर सरकार से ऋण सुविधा देने की मांग कर रही है। फार्म के लिए सब्सिडी व बिजली सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। इस मौके पर जिला परिषद के चेयरमैन मनदीप डालावास, सहकारी बैंक भिवानी चेयरमैन सुधीर चांदवास, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, आनंद फौजी, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष बलजीत हंसावास, अध्यक्ष संदीप सिंटी, ठेकेदार जयबीर, धोलिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


क्षतिपूर्ति पोर्टल पर फसल खराबे का ब्योरा 15 तक करवाएं दर्ज

चरखी दादरी। बारिश व ओलावृष्टि के कारण फसल में हुए नुकसान का ब्योरा किसान 15 मार्च तक क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दर्ज किया जा सकता है। सरकार की ओर से क्षतिपूर्ति पोर्टल को किसानों की सुविधा के लिए खोल दिया गया है। उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि फसल नुकसान का ब्योरा किसान पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं, ताकि उनके नुकसान की भरपाई की जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें