फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पेयजल की समस्या का समाधान करवाने की मांग के लिए प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Sat, 04 Jul 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। भारतीय किसान मजदूर यूनियन ने गांव चानौत की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का स्थायी समाधान करवाने की मांग के लिए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया कि इस गांव के लोग लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। अमृत-दो योजना के तहत भाखड़ा नहर से पेयजल पाइप लाइन गांव चानौत से होकर गुजर रही है। सरकार को पाइप लाइन से टी-कनेक्शन कर गांव को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए। ज्ञापन के माध्यम से गांव की पेयजल समस्या का स्थायी एवं समयबद्ध समाधान करने की मांग की गई है। जब तक स्थायी व्यवस्था नहीं होती तब तक ग्रामीणों के लिए वैकल्पिक पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस मौके पर राजकुमार हड़ौदी, प्रताप, धर्मपाल, रमेश भांभू, धर्मपाल, सत्यवीर, अनिल, नत्थूराम, मीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें