नगर में प्रदर्शन करते हुए किसान मोर्चा के सदस्य।
चरखी दादरी। संयुक्त किसान मोर्चा व ट्रेड यूनियनों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से किसानों व मजदूरों की स्थिति के बारे में अवगत करवाया। इस दौरान प्रदर्शन भी किया गया।
ज्ञापन में किसानों व मजदूराें की मांगों को पूरा करवाने की अपील की गई। इन मांगों में एमएसपी लागू करना, चार श्रम कानूनों को निरस्त कर पुराने कानूनों को बहाल करना, आउट सोर्सिंग और ठेका प्रथा बंद कर पक्का रोजगार सुनिश्चित करना, न्यूनतम वेतन कम से कम 26 हजार प्रति माह लागू करना, पक्की भर्ती करवाने, किसानों व मजदूरों का कर्जा माफ करना आदि शामिल हैं। बिजली के प्रीपेट स्मार्ट मीटर नहीं लगाने व कृषि पंपों के लिए निशुल्क बिजली देने की मांग की गई।
इस दौरान किसान सभा जिला प्रधान रणधीर कुंगड़ व सीआईटीयू जिला प्रधान कमलेश भैरवी की अगुवाई में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान सुरेंद्र मोठसरा, ओम नंबरदार, फतेह सिंह, ईश्वर दातौली, राजकुमार, जयबीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, अमरजीत, बबली, दलबीर डोहकी आदि शामिल हुए।