चरखी दादरी। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए आज परसराम हेतराम स्कूल में एक मेगा सर्विस कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप में सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत मौके पर ही आवेदन करवाए जाएंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच की सुविधा दी जाएगी। कैंप में लगभग सभी सरकारी विभागों की ओर से सेवाएं प्रदान की जाएंगी। संवाद