फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: हत्या के प्रयास के दोषी को कोर्ट ने सुनाई 5 साल कैद की सजा

Wed, 26 Mar 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
5 जून 2022 को दादरी सदर थाना में दर्ज किया गया था केस, 61 वर्षीय बुजुर्ग को दिया गया दोषी करार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। हत्या के प्रयास मामले में सेशन जज नरेश कुमार की कोर्ट ने एक आरोपी को दोषी करार देने के बाद 5 साल कैद और 2,000 रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। इस संबंध में 5 जून 2022 को चरखी दादरी सदर थाने में केस दर्ज हुआ था।
रासीवास निवासी अनिल पुत्र ताराचंद के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। घायल ने बताया था कि 4 जून 2022 को वह, उसका पिता ताराचंद व ताऊ का बेटा जयसिंह खेत की पैमाइश करवाने के लिए गए हुए थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे पैमाइश का कार्य चल रहा था। उसी दौरान जयसिंह के बेटे ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वीडियो बनाने से मना करने पर उस पर कुल्हाड़ी व लोहे के पाइप से हमला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, घायल का कहना था कि शोर सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीरों ने उन्हें छुड़वाया। दूसरी ओर घायल अनिल के बयान पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। इस मामले में कोर्ट ने जयसिंह को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें